लापता समझकर जिसे ढूंढ रहे थे परिजन, उसे लावारिस समझ पुलिस ने दफनाया

rashtra path
Share on Social Media

कवर्धा। होली से पहले घर से लापता हुए 17 वर्षीय नाबालिग अमर लाल सिंह बैगा की संदिग्ध मौत ने कबीरधाम जिले के कुकरापानी गांव में सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया में उसकी पिटाई के वायरल वीडियो और मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लावारिस मानकर उसके शव को दफन किए जाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद परिजन और आदिवासी समुदाय ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई है। जानकारी के अनुसार, अमर लाल सिंह बैगा, पुत्र मलखन सिंह बैगा, 18 फरवरी को बिना बताए घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। होली के बाद एक वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण नाबालिग को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटते हुए दिखे। परिजनों का दावा है कि यह वीडियो उनके बेटे का है। परिवार ने जानकारी जुटाने के लिए मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बिछिया थाना पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, अमर लाल को बरखेड़ा गांव में बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि उपचार के दौरान युवक अस्पताल से कहीं चला गया। बाद में, सड़क पर किसी अज्ञात ट्रक की ठोकर से उसकी मौत हो गई। पहचान न होने के कारण पुलिस ने शव को लावारिस मानकर दफन कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुर्गीपालन से बदली अनुसुइया नेताम की जिंदगी

Share on Social Mediaशासन के आर्थिक सहयोग और स्वयं की मेहनत से बनीं आत्मनिर्भर रायपुर । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूह आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जो महिलाएं पहले केवल घर और परिवार तक सीमित थीं, आज वे आर्थिक […]

You May Like