IED की चपेट में आकर STF जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रायपुर

rashtra path
Share on Social Media

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गलगम जंगलों में नक्सलियों के प्लांडेट आईईडी आईईडी की चपेट में आने से एसटीएफ जवान के गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद को हायर सेंटर रेफर किया गया है. घटना की एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने आधिकारिक पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों की टीम गलगम के घने जंगलों में एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग अभियान पर निकले थे. इसी दौरान एसटीएफ के प्रधान आरक्षक निलकंठ सिंह का पैर आईईडी की चेपट में आ गए. धमाके में वह बुरी तरह घायल हुए. साथी जवानों ने उन्हें कैंप में लाया, जहां प्राथमिक इलाज दिया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया. डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है, फिलहाल जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीं इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिस्मिल की महफिल’ कार्यक्रम के बाद बवाल

Share on Social Mediaरायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब ‘बिस्मिल की महफिल’ कार्यक्रम समाप्त होने के बाद घर लौट रहे युवकों के बीच कारों की टक्कर को लेकर विवाद हो गया। मामूली दुर्घटना ने देखते ही देखते उग्र रूप ले […]

You May Like