रायपुर में बियर-बार में गर्लफ्रेंड का मर्डर

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 32 Second

रायपुर । रायपुर में बियर-बार में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को पीटा। बाल खींचकर जमीन पर पटका। रायपुर के मेट्रो बार में बॉयफ्रेंड ने शराब की बोतल से वारकर अपनी गर्लफ्रेंड का सिर फोड़ दिया। युवती चीखती रही, लेकिन युवक ने बाल खींचकर जमीन पर पटककर भी पीटा। पिटाई के युवक ने युवती को गले लगाकर रोया, फिर भाग गया। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक युवती का नाम वेदिका सागर है, जो गीता नगर इलाके की रहने वाली थी। वहीं युवती को मारने वाले का नाम टी. सुनील राव उर्फ शीनू है। मारने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। हालांकि विवाद किस वजह से हुआ, पुलिस जांच कर रही है।

दरअसल, वारदात 21 दिसंबर 2025 की है। रायपुर के गीता नगर इलाके में रहने वाली वेदिका सागर अपने परिचित टी. सुनील राव उर्फ शीनू (28 साल) आजाद चौक के मेट्रो बार गई हुई थी। दोनों के बीच अफेयर था। पहले भी दोनों मिलते-जुलते रहते थे।

CCTV फुटेज के मुताबिक 21 दिसंबर की दोपहर 3 बजे वेदिका और शीनू बार पहुंचे। जहां उन्होंने खाने में नॉनवेज और शराब ऑर्डर किया। CCTV में देखा जा सकता है कि दोनों बैठे हुए थे। टेबल पर खाना लगा था। साथ ही टेबल पर शराब की बोतल भी रखी हुई है।

इस दौरान अचानक किसी बात को लेकर युवती भड़की और शराब की बोतल उठाई फिर वापस रख दिया। इसके बाद शीनू अचानक भड़का और विवाद करने लगा। युवक ने गुस्से में आकर युवती के सीने पर हमला किया। इसके बाद सिर में तीन बार बोतल मारी, जिससे सिर फट गया। आंख में भी चोट आई।

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि बोतल से वार करने के बाद खून से सनी युवती को बाल खींचकर जमीन पर गिराया। थोड़ी देर तक दोनों वहीं मौजूद रहे। जाने से पहले युवक ने गंभीर घायल युवती को गले भी लगाकर रोया, फिर वहां से फरार हो गया।

वारदात के समय बार में युवक-युवती के अलावा एक अन्य युवक भी CCTV में कैद हुआ है। बार संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। युवती का इलाज जारी था, लेकिन 12 जनवरी को युवती ने दम तोड़ दिया।

युवती की मौत के बाद सोमवार को उसके परिवार वालों ने आजाद चौक पुलिस स्टेशन को घेर लिया। उन्होंने मांग की कि आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया जाए। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़कें बनेंगी विकास का आधार

Share on Social Mediaमंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर में 15.50 करोड़ के कार्यों का किया शुभारंभ रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री और भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज सूरजपुर जिले में 15.50 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे तीन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के कार्यप्रारंभ पूजन […]