बुलडोजर एक्शन से नाराजगी, विरोध में आज बंद का आव्हान, SDM कार्यालय घेरने की तैयारी

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 25 Second

पखांजूर. कांकेर जिले के पखांजूर में पिछले दिनों हुई प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध को लेकर नाराजगी बढ़ते नजर आने लगी है. शुक्रवार को बंग समाज ने बंद का आव्हान किया है. जिसका असर कापसी, पखांजूर और बांदे क्षेत्र में सुबह से देखने को मिल रहा है. एसडीएम कार्यालय घेराव के साथ बड़े प्रदर्शन की तैयारी है. जानकारी के मुताबिक, हाल ही में नया पारा में प्रशासन ने 6 घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. बंग समाज ने बंद का आव्हान किया है. इस आंदोलन को सर्वसमाज का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे आंदोलन और भी मजबूत होता दिख रहा है. कापसी, पखांजूर और बांदे क्षेत्र में लगभग सभी दुकानें सुबह से नहीं खुली हैं. पखांजूर में आज बंग समाज का प्रदर्शन देखने को मिल सकता है. बताया जा रहा है कि कार्रवाई को लेकर परलकोट इलाके में माहौल गरमाया हुआ है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यपाल डेका से फिल परमार्थ आश्रम के संस्थापक ने की भेंट

Share on Social Mediaरायपुर । श्री रमेन डेका से आज फिल परमार्थ आश्रम, भिलाई के संस्थापक श्री अमित राज ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आश्रम की गतिविधियों एवं समाजसेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी राज्यपाल को दी। आश्रम द्वारा सड़कों पर लावारिस अवस्था में घूम रहे बुजुर्गों तथा […]

You May Like