बांगो परियोजना की वितरक नहरों के कार्यों के लिए 8.34 करोड़ रूपए स्वीकृत

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 46 Second

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत हसदेव बांगो परियोजना की वितरक नहरों के कार्यों के लिए 8 करोड़ 34 लाख 54 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड-पामगढ़ के अंतर्गत हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत अकलतरा शाखा नहर के डुमरपाली वितरक नहर, हेड़सपुर वितरक नहर एवं डुड़गा वितरक नहर तथा उनके माईनरों के क्षतिग्रस्त लाईनिंग तथा अन्य कार्यों के लिए चार करोड़ 11 लाख 25 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के प्रस्तावित कार्यों को होने पर रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 2493 हेक्टेयर में 280 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जाएगी।

जल संसाधन विभाग द्वारा हसदेव बांगो परियोजना की अकलतरा शाखा नहर के आर.डी. 19 किलोमीटर में स्थित स्केप का उन्नयन एवं नाला ट्रीटमेंट कार्य के लिए 4 करोड़ 23 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। योजनाओं के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जगदलपुर के श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य

Share on Social Mediaरायपुर । छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में आई क्रांति अब सुदूर अंचलों के गरीब और श्रमिक परिवारों के आंगन तक पहुँचकर उनके बच्चों के सपनों को हकीकत में बदल रही है। शासन की अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के माध्यम से प्रदेश के होनहार विद्यार्थियों को उच्च […]