रायपुर. माइनिंग ऑफिसर और असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट के लिए इंटरव्यू अब 24 अगस्त को लिए जाएंगे. इसके लिए दस्तावेजों का सत्यापन 23 अगस्त को होगा. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने दस्तावेज सत्यापन व इंटरव्यू की तारीख में बदलाव किया है.
पहले दस्तावेज सत्यापन 22 और इंटरव्यू 23 अगस्त को होना था. खनिज साधन विभाग छग शासन के प्रस्ताव पर पीएससी से यह भर्ती हो रही है. माइनिंग ऑफिसर के कुल 8 और असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट के 11 पद हैं. इसी तरह होमियोपैथी चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा शिक्षा आयुष विभाग) के लिए दस्तावेज सत्यापन व इंटरव्यू 24 से 25 अगस्त को होंगे.
दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित और निर्धारित मापदंड में सही नही पाएं जाने पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू की पात्रता नहीं होगी. पीएससी की ओर से विभिन्न पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन व इंटरव्यू से संबंधित जानकारी वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दी गई है.
तीन नाबलिग से दुष्कर्म, दो महिला समेत चार गिरफ्तार
Fri Aug 12 , 2022
Share on Social Mediaदिल्ली में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. तीनों पीड़ित छात्रा एक ही सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं. वे मुंबई जाने के लिए घर से निकली थीं. यहां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने पर एक अजनबी उन्हें टिकट बुक कराने के बहाने […]
