प्याज के दाम पर अंकुश के लिए बफर स्टॉक से बिक्री

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत 57 प्रतिशत बढ़कर 47 रुपये प्रति किलोग्राम होने के बाद केंद्र सरकार उपभोक्ताओं को राहत देगी. उसने खुदरा बाजारों में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बफर स्टॉक से प्याज की बिक्री बढ़ाने का शुक्रवार को फैसला किया है.

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत शुक्रवार को बढ़कर 47 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 30 रुपये प्रति किलोग्राम थी. आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को प्याज की खुदरा कीमत 40 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 30 रुपये प्रति किलोग्राम थी.

उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा, हम अगस्त के मध्य से बफर स्टॉक से प्याज दे रहे हैं और कीमतों में और वृद्धि को रोकने तथा उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए हम खुदरा बिक्री बढ़ा रहे हैं. जिन राज्यों में कीमतों में तेज वृद्धि हो रही है वहां थोक और खुदरा दोनों बाजारों में बफर स्टॉक से प्याज दिया जा रहा है. अगस्त के मध्य से 22 राज्यों में विभिन्न स्थानों पर बफर स्टॉक से करीब 1.7 लाख टन प्याज दिया गया.

मौसमी वजहों से प्याज की बुआई में देरी हुई

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौसम संबंधी कारणों से खरीफ प्याज की बुआई में देरी के कारण कम फसल हुई और फसल की आवक में दरी हुई. अधिकारी ने बताया कि ताजा खरीफ प्याज की आवक अब तक शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. भंडारित रबी प्याज खत्म होने और खरीफ प्याज के आगमन में देरी के कारण आपूर्ति की स्थिति खराब है, जिसके परिणामस्वरूप थोक और खुदरा दोनों बाजारों में कीमतें बढ़ रही हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश का इतिहास बदलने की साजिश : नीतीश कुमार

Share on Social Mediaबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए. सहरसा जिले के पंचगछिया गांव स्थित प्रियव्रत फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग देश में पावर में हैं, वे इतिहास बदलना चाहते हैं. […]