’स्थानीय बाजारों में पहुंच रही सामुदायिक बाड़ी की सब्जियां’

Share on Social Media

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने रविवार को जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत के साथ विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के पिपरिया गौठान पहुँचकर गौठान आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने गौठान में 18 लाख रुपए से अधिक के वर्मी कम्पोस्ट विक्रय पर खुश होकर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए, आगे भी इसी प्रकार कार्य करने प्रेरित किया। वर्तमान में वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण का कार्य कर रहीं विद्या स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सीता ने बताया कि समूह की 10 महिलाओं द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है, वर्मी खाद के विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग महिलाओं द्वारा स्वरोजगार, घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किया गया है। वहीं समूह की सदस्य मानकुंवर ने कलेक्टर को बताया कि मैंने प्राप्त राशि का उपयोग कृषि कार्य मे किया है।
कलेक्टर श्री शर्मा ने गौठान में मुर्गी पालन का कार्य कर रहीं रौशनी स्व सहायता समूह की महिलाओं से गतिविधि पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने गौठान में सामुदायिक बाड़ी का अवलोकन किया, महिलाओं ने बताया कि अभी यहां बैगन, मिर्ची, लालभाजी आदि लगाए गए हैं तथा स्थानीय बाजारों में विक्रय हेतु भेजा जा रहा है।

’स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित नाश्ता तथा जूस सेंटर देख खुश हुए कलेक्टर, स्वयं गन्नारस पीकर किया प्रोत्साहित’
कलेक्टर शर्मा ने वर्मी कम्पोस्ट विक्रय से प्राप्त राशि के उपयोग के विषय मे जब महिलाओं से पूछा तो दुर्गा स्व सहायता समूह की आशा ने बताया कि प्राप्त राशि से गौठान में नवीन गतिविधि के रूप में नाश्ता सेंटर की शुरुआत की है तथा रोशनी स्व सहायता समूह 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोक निर्माण के कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान: मंत्री

Share on Social Mediaलोक निर्माण विभाग मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू की अघ्यक्षता में आज यहां दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक एवं गुणवता परीक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें मंत्री श्री साहू ने अभियंताओं एवं विभागीय अधिकारियों को कार्यों का गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने […]

You May Like