गोशाला में जहरीले चारे से 55 पशुओं की मौत

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

गोशाला में जहरीले चारे से 55 पशुओं की मौत

अमरोहा. अमरोहा के गांव सांथलपुर की वृहद गोशाला में जहरीला चारा खाने से गुरुवार को कुछ ही घंटों में 55 से अधिक गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा पशुओं की हालत गंभीर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपर मुख्य सचिव पशुधन, निदेशक पशुधन और मुरादाबाद मण्डलायुक्त को घटना की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है.

उन्होंने पशुधन मंत्री से ग निरीक्षण करने की अपेक्षा की है. मुख्यमंत्री ने बीमार गायों की चिकित्सा के समुचित प्रबंध करने के भी निर्देश दिए हैं.

बताया गया कि गोशाला में कुल 188 पशु थे. बुधवार को सहारनपुर निवासी ताहिर से हरा चारा खरीदा गया था, जिसे गुरुवार सुबह पशुओं को डाला गया. कुछ देर बाद ही पशुओं की हालत बिगड़ गई. देर शाम तक 55 पशुओं की मौत हो चुकी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सत्यप्रेम की कथा' में कार्तिक और कियारा एक बार फिर साथ आएंगे नजर

Share on Social Mediaमुंबई, 4 अगस्त बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन, जिनकी पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ काफी सफल साबित हुई थी, ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है. उसी के प्रस्तुतियों की एक झलक साझा करने के लिए अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया. […]

You May Like