रायपुर सड़क हादसा: टो-गाड़ी की चपेट में आए स्कूल जा रहे भाई-बहन, एक की दर्दनाक मौत

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 30 Second

रायपुर। रोजाना दोनों बच्चे ऑटो से स्कूल आना जाना करते थे लेकिन आज दोनों भाई बहन एक्टिवा लेकर स्कूल के लिए घर से निकले थे और सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ क्लब के सामने स्कूल जा रहे दो बच्चों को ट्रैफिक पुलिस की टो-गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद टो-गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मासूमियत पर हमला: भीख मांग रही बच्ची को कार में ले जाकर दुष्कर्म

Share on Social Mediaरायपुर। रायपुर के तेलीबांधा इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ मानवता को शर्मसार करते हुए एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र (VIP रोड) में एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज […]

You May Like