तेज़ रफ़्तार यात्री बस और स्कार्पियों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर,गाड़ी में सवार इस कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी को किया गया बिलासपुर रेफर ..

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 56 Second

मुंगेली : जिले से इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। तेज रफ्तार यात्री बस और स्कार्पियों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार स्कार्पियों के परखचे उड़ गए है। इस हादसे में स्कार्पियो में सवार कांग्रेस कमेटी के सचिव और उनकी पत्नी के साथ गाड़ी के चालक को गंभीर चोटे आई हैं।जानकारी के मुताबिक ये सड़क हादसा मुंगेली जिला के सरगांव थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि आज सुबह घनश्याम वर्मा अपनी पत्नी के साथ पथरिया से सरगांव जाने के लिए अपनी स्कार्पियों से रवाना हुए थे। रास्ते में बावली गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस और स्कार्पियों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी।

हादसे की जानकारी मिलते ही आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से जिला पंचायत सदस्य और प्रदेश सचिव घनश्याम वर्मा को गाड़ी से बाहर निकालकर तत्काल सरगांव के अस्पताल में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पति-पत्नी को चिंताजनक हालत में बिलासपुर रेफर कर दिया गया हैं। वही दुर्घटना के बाद स्कार्पियों में फंसे चालक को गाड़ी का दरवाजा सब्बल से तोड़कर बाहर निकाला जा सका। चालक को भी चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

VIDEO : धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस विधयक का हिंदू राष्ट्र को लेकर आया बड़ा बयान,कहा ...

Share on Social Mediaरायपुर : धरसींव विधायक का अनिता योगेन्द्र शर्मा का एक बड़ा बयान सामने आया है। जहा वह सभा को सम्बोधित करते हुए हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कह रही है। न्होंने कहा कि जो जहां है वही से हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प ले और साथ ही […]

You May Like