छत्तीसगढ़ के जिन जिलों में 4 प्रतिशत से ज्यादा मामले वहां कलेक्टर्स करेंगे सख्ती

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों को सख्त एक्शन लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा- 4% से अधिक संक्रमण वाले जिलों में स्कूल, पुस्तकालय, आंगनबाड़ी बंद कर दिए जाएं। ऐसे जिलों में नाइट कर्फ्यू भी लगाया जाए। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड-19 गाइडलाइन के तहत सख्ती से हर संभव उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारा मुख्य उद्देश्य संक्रमण और इससे संबंधित रिस्क को सीमित करना है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी निर्देश में कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों से कहा गया है कि प्रदेश के ऐसे जिले जहां पॉजिटिव रेट 4% या इससे अधिक है, वहां रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया जाए। नॉन कमर्शियल गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। इसके लिए जहां जरूरी हो वहां धारा 144 तथा महामारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए। जिन जिलों में पॉजिटिव रेट 4% से ज्यादा है, वहां सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों, पुस्तकालयों, स्वीमिंग पूल और ऐसे सार्वजनिक स्थानों को बंद रखा जाए। ऐसे जिले जहां बीते 7 दिनों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 4% से कम है, वहां कलेक्टर अन्य जिलों के प्रावधान लागू कर सकेंगे। रायपुर जिले में संक्रमण दर 5.74% है। रायगढ़ और बिलासपुर में भी संक्रमण दर बढ़ी हुई है। बताया जा रहा है, इन जिलाें में प्रतिबंधों के आदेश रात तक जारी हो सकते हैं।

Next Post

मार्केट कैप इतिहास में पहली बार 3 ट्रिलियन डॉलर, यानी 3 लाख करोड़ डॉलर करोड़ के पार पहुंच गया

Share on Social Media एपल का मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया है। ये मार्केट कैप भारत की इकोनॉमी से कहीं ज्यादा है। साल 2022 के पहले कारोबारी सत्र, यानी सोमवार को एपल का मार्केट कैप इतिहास में पहली बार 3 ट्रिलियन डॉलर, यानी 3 लाख करोड़ […]

You May Like