श्रीरामलला के दर्शन करने CM विष्णुदेव साय कैबिनेट के साथ पहुंचे अयोध्‍या

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 37 Second

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी श्रीरामलला के दर्शन करने शनिवार को अयोध्याधाम पहुंच गए। मुख्यमंत्री साय इस मौके पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे। विष्णु देव साय विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी भेंट करेंगे।

विधानसभा-लोकसभा में भाजपा की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्रिमंडल के सदस्य 13 जुलाई को चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या रवाना होंगे। 22 सीटर यह चार्टर्ड प्लेन सुबह माना एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से साय मंत्रिमंडल का स्वागत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करेंगे। रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के सदस्य शाम को वापस लौट आएंगे। मुख्यमंत्री साय ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान अयोध्या में एकदिवसीय कार्यक्रम की पुष्टि की।

उल्लेखनीय है कि प्रभु श्रीराम ने शिवरीनारायण में ही माता शबरी के झूठे बेर खाए थे। यह ननिहाल से अपने भांचा राम को भेंट होगी। प्रभु श्रीराम का छत्तीसगढ़ के जनजातीय लोगों से गहरा स्नेह था। माता शबरी के जूठे बेर की कहानी रामायण की सबसे मर्मस्पर्शी कहानियों में से एक है।

रामलला के दर्शन के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन से हजारों लोगों ने दर्शन किए हैं। भाजपा सरकार ने श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत निश्शुल्क यात्रा की सुविधा दी है। इस घोषणा को भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी में शामिल किया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री से एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक श्री चंद्रशेखर शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात

Share on Social Mediaरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में एसबीआई के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक श्री चंद्रशेखर शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ और बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री शर्मा से […]