राज्य के 8 युवाओं और एक संगठन को मिला छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान

rashtra path
Share on Social Media

’खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने  धमतरी जिले के युवा स्टार सेवा समिति खरतुली और  सुश्री आरू साहू को लोककला में उत्कृष्ट कार्यों के लिए युवा रत्न सम्मान किया
दृढ़ इच्छाशक्ति, परिश्रम और समर्पण से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़े युवा – श्री विष्णु देव साय
कलेक्टर श्री मिश्रा ने बधाई और शुभकामनाएँ  दी

धमतरी । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के आठ युवाओं सहित धमतरी जिले के युवा स्टार सेवा समिति खरतुली और  सुश्री आरू साहू को लोककला में उत्कृष्ट कार्यों के लिए युवा रत्न सम्मान किया ।

12 जनवरी (सोमवार ) को राष्ट्रीय युवा दिवस पर सम्मानित किया।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित युवा रत्न सम्मान समारोह में स्वास्थ्य, पर्यावरण, स्वच्छता, साक्षरता, महिला उत्थान, सामाजिक जागरूकता, नशामुक्ति, मतदाता जागरूकता, जल स्रोतों के संरक्षण जैसे अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए धमतरी जिले के खुरतुली के युवा स्टार सेवा समिति को भी छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान प्रदान किया।  उन्हें 5 लाख का चेक भी मिला । सुश्री आरू साहू को लोककला में उत्कृष्ट कार्यों के लिए युवा रत्न सम्मान दिया।
सुश्री आरू साहू को लोककला में उत्कृष्ट कार्यों के लिए युवा रत्न सम्मान दिया। उन्हें  एक लाख रुपये का चेक मिला। सुश्री आरू साहू छत्तीसगढ़ की एक उभरती हुई और लोकप्रिय लोक गायिका हैं, जो अपने छत्तीसगढ़ी गानों के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने यूट्यूब व फेसबुक पर लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है, खासकर अपने छठ पूजा गीतों और अन्य लोक धुनों के माध्यम से अपनी जगह बनायी  और वे अपनी कला से राज्य की संस्कृति को बढ़ावा दे रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने 12 जनवरी  को स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर रायपुर में उनके बिताए समय का स्मरण करते हुए समारोह में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने मात्र 31 वर्ष की आयु में दुनिया में भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और सभ्यता का मान और सम्मान बढ़ाया। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य की उत्कृष्ट युवा प्रतिभाओं को सम्मानित करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है। हमारी युवा प्रतिभाओं को पोषित, पल्लवित और आगे बढ़ाने का काम हम कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए उन्हें दृढ़ इच्छाशक्ति, परिश्रम, समर्पण और संकल्प से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने को कहा।
उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की सांस्कृतिक शक्ति का परचम पूरी दुनिया में फहराया था। आज करोड़ों युवा उनसे प्रेरणा लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से युवा रत्न सम्मान के लिए आवेदन आए हैं, उससे पता चलता है कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सरकार ने इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने बड़ी पहल करते हुए आज राज्य में पहली बार व्यक्तिगत क्षमता में सुधार तथा समाज सेवा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने राज्य की प्रतिभाओं को “युवा रत्न सम्मान“ से नवाजा है। राज्य के 15 वर्ष से 29 वर्ष की आयु के प्रतिभाओं के उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलब्धियों के लिए  पुरस्कृत किया है।

राज्य के इन युवाओं को मिला युवा रत्न सम्मान
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित समारोह में बेमेतरा के एस्ट्रोफिजिक्स में सबसे कम उम्र के वैज्ञानिक एवं पीएचडी छात्र तथा एनएएसओ (NASO) ओलंपियाड में स्वर्ण पदक से सम्मानित श्री पीयूष जायसवाल को छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान प्रदान किया। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कांकेर की सुश्री शिल्पा साहू, साहित्य के क्षेत्र से सरगुजा के श्री अमित यादव, नवाचार के लिए महासमुंद की सुश्री मृणाल विदानी तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दुर्ग की सुश्री परिधि शर्मा को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बिलासपुर की सुश्री संजू देवी को खेल, कवर्धा के श्री सचिन कुनहरे को कला एवं संस्कृति और सुश्री आरू साहू को लोककला में उत्कृष्ट कार्यों के लिए युवा रत्न सम्मान दिया। स्वास्थ्य, पर्यावरण, स्वच्छता, साक्षरता, महिला उत्थान, सामाजिक जागरूकता, नशामुक्ति, मतदाता जागरूकता, जल स्रोतों के संरक्षण जैसे अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए धमतरी जिले के खुरतुली के युवा स्टार सेवा समिति को भी छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान प्रदान किया।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने  सभी सम्मानित युवाओं और खरतुली के युवा स्टार सेवा समिति और सुश्री आरू साहू  को बधाई और शुभकामनाएं दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लापरवाही की इंतहा… ओवरब्रिज बनाने के लिए खोदा गड्ढा, गिरकर हुई युवक की मौत, निकलने का मौका ही नहीं मिला

Share on Social Mediaरायपुर। राजधानी में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की गंभीर लापरवाही सामने आई है. रविवार देर रात हीरापुर क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लिए सड़क पर खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. गड्डा पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार द्वारा खुदवाया गया […]

You May Like