नेशनल जंबूरी की व्यवस्थाओं से खुश हुए स्काउट-गाइड के मुख्य राष्ट्रीय कमिश्नर, कहा- छत्तीसगढ़ ने एक महीने के भीतर की बेहतरीन व्यवस्था

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। भारत स्काउट एंड गाइड के मुख्य राष्ट्रीय कमिश्नर डॉ. केके खंडेलवाल ने बालोद के ग्राम दुधली में आयोजित राष्ट्रीय रोवर- रेंजर जम्बूरी में की गई व्यवस्थाओं की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने एक महीने के भीतर इतनी बेहतरीन व्यवस्था करके एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि मुझे अत्यंत गर्व के साथ यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत का प्रथम रोवर एंड रेंजर जम्बूरी का आयोजन बालोद के ग्राम दुधली में किया जा रहा है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह युवा शक्ति का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में देशभर से रोवर एंड रेंजर्स, ट्रेनर्स, स्काउट्स, वालंटियर्स भाग ले रहे हैं। मैंने स्वयं यहां की व्यवस्थाओं, एडवेंचर्स, भोजन व्यवस्था, टॉयलेट और प्रतिभागियों के रुकने के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। हर स्तर पर अनुशासन, सुरक्षा और उत्कृष्ट व्यवस्था स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। मैं छत्तीसगढ़ राज्य भारत स्काउट गाइड का हार्दिक अभिनंदन करता हूं।

सच्चे स्काउट में दिखता है समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना

डॉ. खण्डेलवाल ने कहा कि जम्बूरी के उद्घाटन का सुंदर आयोजन था। यह ऐतिहासिक जंबूरी है। इसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में जिस प्रकार से व्यवस्थाओं की तारीफ की। स्काउट एंड गाइड की सेवा भावना और समर्पण की प्रसंशा की। डॉ. खण्डेलवाल ने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड का अनुकरणीय सेवा का इतिहास रहा है। जिस कार्य के लिए सामन्यतः दो साल का समय लगता है। छत्तीसगढ़ ने इस कार्य को एक महीने के समय में किया है। यह समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना केवल सच्चे स्काउट में ही देखने को मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर में एक ही गोत्र में शादी करने पर विवाद

Share on Social Mediaरायपुर। कोंडागांव की एक आदिवासी महिला और उसके पति को एक ही गोत्र में विवाह करने पर सामाजिक बहिष्कार झेलना पड़ा। समाज ने दंपती पर अलग रहने का दबाव बनाया, गांव से निकालने की धमकी दी और सामाजिक बहिष्कार कर दिया। दो वर्षों तक दंपती अपमान, डर […]

You May Like