अगवा किये गए ठेकेदार की नक्सलियों ने की हत्या, शव के पास मिला पर्चा, इलाके में मचा हड़कंप

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 36 Second

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार इम्तियाज़ अली का नक्सलियों ने अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी है। बता दें कि रविवार शाम पामेड़ के इरापल्ली इलाके में नक्सलियों ने इम्तियाज़ को बंधक बनाया था। जिसके बाद आज सुबह ठेकेदार का शव बरामद हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस हत्या की जिम्मेदारी पामेड़ एरिया कमेटी ने ली है।

ऐसे नक्सलियों ने वारदात को दिया अंजाम

घटना रविवार शाम उस समय हुई जब इम्तियाज़ अली अपनी टीम के साथ सड़क निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों का एक दस्ता वहां पहुंचा और ठेकेदार को जबरन अपने साथ जंगल की ओर ले गया। इस दौरान ठेकेदार के साथ मारपीट भी की गई।  इम्तियाज़ के साथ काम कर रहे एक सहयोगी ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वह सीधे इरापल्ली स्थित मेटागुड़म सुरक्षा कैंप पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी सुरक्षा बलों को दी। सहयोगी के बयान के बाद इलाके में तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

शव के साथ पर्चा बरामद

वहीं सोमवार सुबह तलाशी के दौरान पुलिस ने इम्तियाज़ अली का शव जंगल से बरामद किया। शव के पास से एक पर्चा भी मिला है, जिसमें पामेड़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चे में नक्सलियों ने निर्माण कार्य रोकने की धमकी भी दी है। मारा गया ठेकेदार इम्तियाज़ अली उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से नारायणपुर में रहकर सड़क निर्माण कार्य संभाल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस और सुरक्षा बालों की टीम ने इलाके में सर्च अभियान बढ़ा दी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करणी सेना का प्रदर्शन विफल: वीरेंद्र-रोहित तोमर के समर्थन में नहीं जुटे लोग, 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Share on Social Mediaरायपुर। राजधानी में राजपूत करणी सेना ने हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र और रोहित सिंह तोमर के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन यह महापंचायत अपेक्षित बड़े जनसैलाब के बजाय सीमित संख्या में लोगों के साथ ही संपन्न हुई। करणी सेना ने रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में महापंचायत करने […]

You May Like