रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोण्डागांव जिले के कोपाबेड़ा जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 34 लाख 31 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। प्रस्तावित कार्यों के उपरांत योजना की रूपांकित सिंचाई 166 हेक्टेयर में 96 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। योजना के कार्य पूर्ण कराने मुख्य अभियंता गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
कोपाबेड़ा जलाशय के कार्यों के लिए 3.34 करोड़ रूपए स्वीकृत

