दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रेलर ने HR एग्जीक्यूटिव को रौंदा… 9 महीने पहले हुई थी शादी

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 40 Second

दुर्ग. जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. नेशनल हाइवे 53 पर स्थित भिलाई पावर हाउस ओवरब्रिज के पास ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. मृतिका का नाम साक्षी द्विवेदी (28 साल) है, जो राजनांदगांव में एबिस प्लांट में एचआर एग्जीक्यूटिव थी. घटना छावनी थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, साक्षी आज छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से पावर हाउस स्टेशन उतरी थी. इसके बाद वह बाइक पर बैठकर अपने पिता के साथ मायके जा रही थी. पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे उतरते ही पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिता दूर जा गिरे. वहीं सड़क पर गिरी साक्षी को ट्रेलर ने चपेट में ले लिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

फरवरी में हुई थी शादी

परिजनों ने बताया कि फरवरी 2025 में साक्षी की शादी हुई थी. परिवार में खुशियां अभी ठीक से बसी भी नहीं थीं कि यह दर्दनाक हादसा हो गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है. वहीं ट्रेलर चालक को हिरासत में लिया गया है. मामल में आगे की कार्रवाई जारी है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यपाल श्री रमेन डेका खैरागढ़ महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल

Share on Social Mediaरायपुर. कला और संस्कृति की प्रतिष्ठित धरती खैरागढ़ शुक्रवार की रात को रंग–रस–संगीत की रंगीन छटा से निखर उठी। बहुप्रतीक्षित खैरागढ़ महोत्सव के समापन समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।  राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि खैरागढ़ की सांस्कृतिक […]

You May Like