बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर  में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति का अनावरण किया

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 51 Second

अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के अवसर पर रायपुर स्थित महावीर नगर के अटल उद्यान में अटल प्रतिमा का अनावरण किया गया. इस प्रतिमा का अनावरण पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया. इस अनावरण समारोह का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के माना मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया था. इस कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल के साथ-साथ भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, अमित साहू, जयंती पटेल, नंद कुमार साह, विलास सुतार, रविंद्र ठाकुर, राजकुमार राठी, चंद्राकर, तोषण साहू, राजेश पांडेय, महेंद्र तिवारी, पुष्पा पटेल एवं अन्य नेता मौजूद रहे.

इस कार्यक्रम के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज हम लोग परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाने भवन की प्रतिमा का अनावरण करने हेतु यहां एकत्रित हुए हैं. इस कार्यक्रम के आयोजक विलास सुतार व उनकी पूरी टीम को; इस आयोजन के लिए उन्होंने शुभकामनाएं दी. पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपना अनुभव साझा करते हुए सभी को बताया कि उन्हें अटलजी के साथ लगभग 30 वर्षों तक काम करने का मौका मिला. युवा मोर्चा के लिए काम करते हुए अटलजी के साथ काम करने की शुरुआत हुई थी; फिर जब विधायक व मंत्री बने, तब अटलजी के साथ मैं छत्तीसगढ़ के पांच दौरे में शामिल रहे.

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अटलजी एक ऐसे नेता थे जिनका भाषण सुनने भाजपा व जनसंघ से ज्यादा कांग्रेस के लोग आया करते थे. आज के समय में हम ऐसी राजनीति की कल्पना नहीं कर सकते. अटलजी एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने अपने पैरों से पूरे देश को नापा; साथ ही देश हित के कार्यों के लिए अपने शरीर को तिल-तिल कर जलाया. उन्होंने कहा कि ऐसे महान विभूति अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए अत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है. वे आज सशरीर आज भले ही हमारे बीच नहीं है, मगर उनके कार्यों, विचारों और प्रेरणा युगों-युगों तक समाज का पथ प्रदर्शित करते रहेगी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिल्ली AIIMS में हुईं भर्ती

Share on Social Mediaकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala sitharaman) को सोमवार को दिल्ली के Aiims अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें, सीतारमण को अस्पताल के प्राइवेट वॉर्ड में जांच के लिए रखा गया है. 63 वर्षीय सीतारमण को दोपहर 12 बजे के करीब अस्पताल ले जाया गया. […]

You May Like