प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन, 12 बजे तक लोग निपटा लें अपना काम

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 34 Second

छत्तीसगढ़ में गृह विभाग की तरफ से धरना, प्रदर्शन को लेकर जारी किए गए आदेश को वापस लेने की मांग के तहत भाजपा सोमवार से प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन करने जा रही है। ऐसे में राजधानी रायपुर की सड़कों पर भी भाजपा के दिग्गज नेता उतरेंगे और नारेबाजी करेंगे। भाजपाइयों के इस प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई जगहों पर सड़कें बंद रहेंगी और जाम से परेशानी हो सकती है। ऐसे में दोपहर 12 बजे से पहले लोग अपने काम निपटा लें।
भाजपा नेताओं के लिए ये जेलभरो अंदोलन चुनावी सक्रियता का बिगुल भी है। सभी बड़े नेता इस विरोध प्रदर्शन में पूरा जोर लगाते दिखेंगे। बाकायदा बैठक लेकर सभी दिग्गजों को उनकी जिम्मेदारी दी गई है।जेल भरो मार्च करने के लिए भाजपा नेता तेलीबांधा, कालीबाड़ी, आजाद चौक, फाफाडीह की सड़कों पर जमा हो जाएंगे। ये प्रदर्शन भाजपा पूरे प्रदेशभर में करेगी। इसके लिए अलग-अलग जिलों में तैयारियां की गई हैं। रायपुर में सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित तमाम नेता सड़क पर उतरेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा, कटरा में बस में लगाई आग

Share on Social Mediaअमरनाथ की यात्रा शुरू होने के बाद एक फिर इलाके में आतंकियों के हौसले  बुलंद हो गए है . गुरुवार को माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस में कटरा में आग लग गई थी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई […]

You May Like