छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी करने की तैयारी, जुलाई से नए टैरिफ की संभावना

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 21 Second

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई से महंगी बिजली का झटका लगेगा। हालांकि नई बिजली दरों की घोषणा जून में ही हो जाएगी। कंपनी ने बिजली के दाम 24 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य विद्युत नियामक आयोग को दिया है। नियामक आयोग ने प्रस्ताव पर जनता, उद्योगों और विभिन्न संगठनों से प्राप्त सुझावों व आपत्तियों की समीक्षा पूरी कर ली है।

राज्य बिजली वितरण कंपनी (सीएसपीडीसीएल) ने विद्युत नियामक आयोग के समक्ष भारी वित्तीय संकट का हवाला दिया है। कंपनी के मुताबिक, वर्ष 2026-27 के लिए करीब 6308.24 करोड़ रुपये का घाटा सामने आया है।

घाटे की भरपाई के लिए सभी उपभोक्ता वर्गों (घरेलू, कमर्शियल और औद्योगिक) के टैरिफ में समान रूप से वृद्धि करने का प्रस्ताव रखा गया है। बता दें कि पिछले वर्ष 11 जुलाई को घोषित टैरिफ में प्रति यूनिट लगभग 20 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवक की हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर में की तोड़फोड़, वाहन में लगाई आग, इलाके में मचा हड़कंप

Share on Social Mediaरायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलौद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तोषक भारती के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी […]