आजादी की लड़ाई के दौरान दो बार छत्तीसगढ़ आए थे महात्मा गांधी

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर. आज पूरा देश गांधी जयंती मना रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। आइए आज हम आपको छत्तीसगढ़ से महात्मा गांधी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। आजादी की लड़ाई के दौरान दो बार महात्मा गांधी छत्तीसगढ़ आए थे। पहली बार आज से 105 साल पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पहली बार छत्तीसगढ़ आगमन हुआ था। बापू यहां धमतरी जिले के कंडेल ग्राम में किए गए सत्याग्रह के लिए आए थे। कलकत्ता से ट्रेन से बापू को लेकर ‘छत्तीसगढ़ के गांधी’ पं. सुंदरलाल शर्मा’ 20 दिसंबर 1920 को रायपुर पहुंचे थे। इतिहासकारों के मुताबिक रायपुर रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी का जोरदार स्वागत पं. रविशंकर शुक्ल, ठाकुर प्यारेलाल सिंह, सखाराम दुबे, पं. वामनराव लाखे आदि ने किया था। गांधीजी ने रायपुर के वर्तमान गांधी चौक पर एक विशाल सार्वजनिक सभा को सम्बोधित किया था। इसके बाद ही इस स्थान का नाम गांधी चौक पड़ा। गांधीजी ने इसके बाद ब्राह्मणपारा स्थित आनंद समाज वाचनालय प्रांगण में महिलाओं की एक सभा को सम्बोधित किया था। इस सभा में महिलाओं ने तिलक स्वराज फंड के लिए लगभग 2000 रुपए मूल्य के गहने दान दिए थे। जानकारी के मुताबिक महात्मा गांधी 21 दिसंबर को धमतरी गए। वहां से कंडेल और कुरुद ग्राम भी गए। कंडेल में गांधीजी सत्याग्रह में शामिल हुए थे। इसके बाद गांधीजी वापस रायपुर पहुंचे और यहां से नागपुर गए थे। गांधीजी नागपुर में 26 दिसंबर 1920 को आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दंतेश्वरी मंदिर के प्रांगण में मावली परघाव की रस्म सम्पन्न, धूमधाम से हुआ दो देवियों का मिलन

Share on Social Mediaजगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की महत्वपूर्ण रस्म मावली परघाव देर रात जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। दो देवियों के मिलन का यह अद्वितीय आयोजन हर साल की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से संपन्न हुआ। हालांकि बारिश ने इस वर्ष कुछ खलल […]

You May Like