सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सलियों के डंप किए बंदूक, प्रेशर कुकर बम सहित विस्फोटक सामान बरामद

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 9 Second

नारायणपुर. नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है. इस बीच जवानों ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगलों में बड़ी सफलता हासिल की है. एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान मोहनार-तोयापारा मुख्य मार्ग से नक्सलियों का डंप सामान बरामद हुआ है. मौके से भरमार बंदूक, प्रेशर कूकर बम समेत विस्फोटक सामग्री जब्त किया गया है. दरअसल, धनोरा थाना क्षेत्र में 29 सितंबर को नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया. इस दौरान आईईडी होने की आशंका पर बीडीएस टीम ने सर्च किया. आशंका जताई गई कि बरामदगी स्थल के आसपास नक्सलियों की नेलनार एरिया कमेटी की सक्रियता है. यह कार्रवाई जिला बल, आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की “ई” समवाय और थाना धनोरा में तैनात जिला बल के जवानों ने की है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीबीएसई प्राइवेट स्टूडेंट्स के आवेदन की अंतिम तिथि आज, कल से 2 हजार विलंब शुल्क

Share on Social Mediaरायपुर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 30 सितंबर को कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया बंद कर देगा, हालांकि जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं. यह पंजीकरण प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू हुई थी और […]