सीबीएसई प्राइवेट स्टूडेंट्स के आवेदन की अंतिम तिथि आज, कल से 2 हजार विलंब शुल्क

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 1 Second

रायपुर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 30 सितंबर को कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया बंद कर देगा, हालांकि जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं. यह पंजीकरण प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू हुई थी और छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यदि कोई एक विषय की परीक्षा देना चाहता है तो 320 रुपए का भुगतान करना होगा. अतिरिक्त विषय की परीक्षा देने के लिए भी प्रति विषय 320 का भुगतान करना होगा. प्रैक्टिकल फीस के लिए 12वीं के छात्रों को प्रति प्रैक्टिकल 160 रुपए शुल्क चुकाना होगा. 30 सितंबर तक आवेदन नहीं कर सके प्राइवेट छात्र लेट फीस के साथ तीन अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे. लेट फीस के रूप में छात्रों को 2000 रुपए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा. ऑनलाइन पंजीकरण करते समय जिस परीक्षा सेंटर का चयन किया जाएगा, उसी के आधार पर उसे आवंटन किया जाएगा. सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि आवेदन फॉर्म व फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में ही करना है. अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद छात्र आवेदन नहीं कर सकेंगे. ऐसे छात्र जो बोर्ड परीक्षा 2020, 2021, 2022, 2023, 2024, और 2025 में फेल हुए थे वे छात्र आवेदन करके वर्ष 2026 की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

16 साल की प्रेमिका ने अपने प्रेमी का गला रेतकर की हत्या: पुलिस के सामने किया सरेंडर

Share on Social Media रायपुर। राजधानी रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवन लॉज में हुई एक सनसनीखेज वारदात से शहर में हड़कंप मचा गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लॉज के एक कमरे में ठहरी एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती ने अपने प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। […]

You May Like