मां बम्लेश्वरी के दर्शन करके लौट रहे 2 युवकों की एक्सीडेंट में मौत

rashtra path
Share on Social Media

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ क्षेत्र के मुंदगांव के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे मालक वाहक और स्पोर्टस बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब टाटा योद्धा मालवाहक वाहन और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक युवक डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन कर अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मुंदगांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही दोनों युवकों की जान जा चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेआइआइटी भिलाई चरण बी निर्माण की आधारशिला रखी

Share on Social Mediaभिलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वर्चुअल समारोह में आइआइटी भिलाई चरण बी निर्माण की आधारशिला रखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सात अन्य आइआइटी पटना, इंदौर, जोधपुर, तिरुपति, पलक्कड़, धारवाड़ और जम्मू के चरण बी का भी उद्घाटन किया। समारोह का सीधा प्रसारण आइआइटी भिलाई […]

You May Like