आदिवासी युवती से दुष्कर्म : तीनों आदतन आरोपियों ने नशे की हालत में दिया था घटना को अंजाम, SP ने किया खुलासा

rashtra path
Share on Social Media

कवर्धा। आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कवर्धा पुलिस ने 36 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तीनों आरोपी मोहम्मद सरफराज, नसीम अहमद और जितेंद्र खरे कवर्धा के ही रहने वाले आदतन अपराधी हैं. गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ले जाकर सीन को रीक्रिएट किया. आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोरियों को मीडिया के सामने पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवाई ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया. एसपी ने बताया कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिन्होंने पहले बाइक के जरिए पीड़िता का अपहरण कर सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने से पहले तीनों आरोपियों ने सिलोशन ट्यूब का नशा किया था. बता दें कि पूरा मामला 24 सितंबर रात का है, अपने परिचित के घर ठहरी पीड़िता रात करीबन दो बजे विवाद के बाद घर से निकलकर बस स्टैंड की ओर जा रही थी. इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उसे बहला-फुसलाकर सुनसान इलाके (अटल आवास के पीछे) ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपियों ने किसी न बताने की धमकी देकर पीड़िता को बस स्टैंड के पास छोड़ दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर में 8 और 9 नवंबर को राष्ट्रीय सुपरक्रॉस चैंपियनशिप : अंतरराष्ट्रीय फ्री स्टाइल मोटोक्रॉस का होगा प्रदर्शन, युवाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Share on Social Mediaरायपुर. राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय सुपरक्रॉस और अंतरराष्ट्रीय फ्री स्टाइल मोटोक्रॉस प्रतियोगिता होने जा रही है. यह कार्यक्रम में बूढ़ातालाब स्थित आउटडोर स्टेडियम में 8 और 9 नवंबर को होगा. बीते 25 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय और FMSCI (Federation of Motor Sports Clubs of India) से […]

You May Like