रायपुर में 8 और 9 नवंबर को राष्ट्रीय सुपरक्रॉस चैंपियनशिप : अंतरराष्ट्रीय फ्री स्टाइल मोटोक्रॉस का होगा प्रदर्शन, युवाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर. राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय सुपरक्रॉस और अंतरराष्ट्रीय फ्री स्टाइल मोटोक्रॉस प्रतियोगिता होने जा रही है. यह कार्यक्रम में बूढ़ातालाब स्थित आउटडोर स्टेडियम में 8 और 9 नवंबर को होगा. बीते 25 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय और FMSCI (Federation of Motor Sports Clubs of India) से एकमात्र मान्यता प्राप्त संस्था छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (CGMSA) देश के सबसे बड़े मोटरस्पोर्ट्स आयोजनों में से एक की मेजबानी करने जा रही है. इस चैंपियनशिप में देशभर से 100 से अधिक प्रोफेशनल राइडर्स भाग लेंगे. वहीं करीब 20,000 प्रतिदिन दर्शकों की उपस्थिति की संभावना है. इस वर्ष की थीम – Safe Racing • Safe Riding • Safe Driving तय की गई है. युवाओं को सड़क पर असुरक्षित रेसिंग से रोककर उन्हें सुरक्षित माहौल और प्रोफेशनल ट्रैक पर रेसिंग के लिए प्रेरित करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजधानी से नक्सली पति-पत्नी की गिरफ्तारी पर गृहमंत्री शर्मा का बड़ा बयान, कहा- निर्धारित समय पर नक्सलवाद का हो रहा समापन

Share on Social Mediaरायपुर. नक्सल विरोधी दस्ता ने रायपुर में माओवादी संगठन से जुड़े पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी जग्गू और कमला फर्जी आधार कार्ड के जरिए मकान लेकर रह रहे थे. इस कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है.  गृहमंत्री विजय शर्मा ने […]

You May Like