प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों में हिंसक भिड़ंत, गांव में भारी पुलिस बल तैनात, हिरासत में 9 लोग

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 6 Second

, खैरागढ़. जिले में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने गांव का माहौल बिगाड़ दिया है। पुलिस की तत्परता से हालात काबू में आए। घटना के बाद आधी रात को एसपी लक्ष्य शर्मा द्वारा बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल बुधवार की रात खैरागढ़ जिले के ग्राम कोड़ेनवागांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश हिंसक टकराव में बदल गई। जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र साहू और नरेंद्र साहू ने प्रेम विवाह को लेकर मनमुटाव के चलते दुलरू साहू और उसकी बेटी पर हमला किया। अचानक हुए इस हमले से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रात करीब 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया। हालांकि तनाव यहीं शांत नहीं हुआ, गांव के कुछ युवक शराब के नशे में गिरफ्तार आरोपियों पर हमला करने उतारू हो गए। पुलिस ने सख्ती दिखाकर स्थिति संभाल ली, लेकिन इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हालात काबू से बाहर जाते देख बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया गया। पुलिस ने राकेश नेताम सहित 9 लोगों को मौके से हिरासत में लिया और दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। कुल मिलाकर अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि तनाव और न बढ़े।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे कोर्ट से जुड़े नोटिस और दस्तावेज

Share on Social Mediaबिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है. अब कोर्ट से जुड़े नोटिस और दस्तावेज अब स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे. इससे नोटिस और दस्तावेज की डिलीवरी प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होने के साथ न्यायिक कार्रवाई में तेजी आएगी. हाईकोर्ट का ताजा फैसला न्यायिक प्रक्रिया को और […]

You May Like