सड़क दुर्घटना में घायल के लिए MLA भावना बोहरा ने रोका काफिला, निजी वाहन से भिजवाया अस्पताल

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 15 Second

कवर्धा. पांडातराई के पास शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया. दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क पर वह खून से लथपथ हालत में वह सड़क पर तड़प रहा था. इस दौरान घटनास्थल से गुजर रही भाजपा विधायक भावना बोहरा ने काफिला रोककर घायल की मदद कर मिसाल पेश की. दरअसल, पंडरिया विधायक भावना बोहरा बिलासपुर से लौट रही थी. इस दौरान सड़क पर हादसे में खून से लथपथ युवक को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया. इसके बाद विधायक भीड़ में पहुंची और घायल युवक के सिर बह रहे खून को रोकने के लिए कपड़ा भी रख दिया. मसीहा की तरह पहुंची विधायक भावना ने अपनी गाड़ी से युवक को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल अस्पताल में युवक का इलाज जारी है. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने विधायक भावना बोहरा के इस मानवीय कदम की सराहना की.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुर्ग पुलिस ने पकड़ी नोटों की बड़ी खेप, महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी में मिले 6 करोड़ 60 लाख रुपए

Share on Social Mediaदुर्ग। पुलिस ने चेकिंग के दौरान नोटों की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी पाई है. रायपुर से गुजरात जा रही महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी से पुलिस ने 6 करोड़ 60 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं. गाड़ी में सवार 4 व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है. जानकारी […]