गौठान में भूख-प्यास से पांच मवेशियों की मौत!

rashtra path
Share on Social Media

गरियाबंद। फिंगेश्वर नगर पंचायत स्थित गौठान में 5 से अधिक मवेशियों की मौत होने से हड़कंप मचा हुआ है. ग्रामीणों ने बेजुबान मवेशियों की भूख-प्यास से तड़प-तड़प कर मौत होने का आरोप लगाया है. मामला सामने आने के बाद राजिम एसडीएम विशाल महाराणा ने जांच के निर्देश दिए हैं. तहसीलदार और पुलिस के साथ पशु चिकित्सक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का खुलासा होगा. फिंगेश्वर नगर पंचायत क्षेत्र में गौठान में मरे मवेशियों को फेंका गया है, आवारा कुत्ते नोच-नोच कर खा रहे हैं. किसानों ने बताया कि गौठान को अस्थाई कांजीहाउस बनाया है. जो गाय फसलों नुकसान पहुंचाते हैं, उन्हें पकड़कर यहां रखा जाता है. ऐसे करीब 200 गाय हैं, जो भूख-प्यास से तड़प रहे हैं. गायों के चारे व उचित देखभाल की जिम्मेदारी लेने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है, स्थानीय लोगों में नगर पंचायत के खिलाफ काफी आक्रोश नजर आया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टोक्यो से ओसाका की यात्रा : CM विष्णु देव साय ने बुलेट ट्रेन में किया सफर

Share on Social Mediaरायपुर. जापान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्व प्रसिद्ध बुलेट ट्रेन का अनुभव लिया. सीएम साय टोक्यो से ओसाका तक बुलेट ट्रेन में यात्रा करते नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस यादगार सफर का वीडियो भी शेयर किया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ने […]

You May Like