टोक्यो से ओसाका की यात्रा : CM विष्णु देव साय ने बुलेट ट्रेन में किया सफर

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर. जापान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्व प्रसिद्ध बुलेट ट्रेन का अनुभव लिया. सीएम साय टोक्यो से ओसाका तक बुलेट ट्रेन में यात्रा करते नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस यादगार सफर का वीडियो भी शेयर किया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि हाई-स्पीड रेल के क्षेत्र में जापान दुनिया का अग्रणी देश है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत भी बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेजी से कार्य कर रहा है. इसके साथ ही वंदे भारत ट्रेन आधुनिक भारत की नई पहचान बन चुकी है. बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान और दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर गया है. इस यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करना है. टोक्यो (22–24 अगस्त) में प्रतिनिधिमंडल जापानी उद्योगपतियों, व्यापार संघों और निवेशकों के साथ इन्वेस्टर कनेक्ट सेशंस एवं व्यावसायिक बैठकों में भाग लेगा. इसके बाद ओसाका (25–26 अगस्त) में मुख्यमंत्री साय वर्ल्ड एक्सपो 2025 में शामिल होंगे और छत्तीसगढ़ में निवेश अवसरों पर विभिन्न हितधारकों से चर्चा करेंगे. दौरे का अंतिम चरण सियोल (27–29 अगस्त) में होगा, जहां निवेशक गोलमेज बैठकों, कोरिया की शीर्ष कंपनियों और व्यापार संघों से मुलाकात तथा सेक्टर-विशेष संवाद आयोजित किए जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चिट्टा की सूचना पर पुलिस टीम की कबीर नगर क्षेत्र में छापेमारी

Share on Social Mediaहेरोईन (चिट्टा) की सूचना के साथ सुरक्षा व शांति व्यवस्था बहाल करने के लिहाज से सौ सदस्यीय रायपुर पुलिस की टीम ने सुबह-सुबह कबीर नगर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की. चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ 20 से अधिक आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक […]