होली के विवाद के बीच पिस्टल निकली, बोला-गोली मार दूंगा, पुलिस ने पकड़ा

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

शहर में होली के विवाद के बीच पिस्टल निकल गई। गोली मारकर हत्या करने की नीयत से एक बदमाश ने ये कांड किया, आस-पास मौजूद युवकों ने उसे पकड़ा। पुलिस को खबर दी गई और टीम से इसे गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पहले ही पुलिस कई तरह के बंदोबस्त में लगी रही। 300 बदमाशों को थाने बुलाकार समझाइश दी थी। अपराधी गतिविधियों में शामिल 90 लोगों को पकड़ा भी मगर फिर भी बदमाश बाज नहीं आए।
कोतवाली थाने की टीम ने जिसे पकड़ा है उस युवक का नाम पियूष सोनी (29) है। कंकाली तालाब के पास रहने वाले इस युवक का कुछ स्थानीय लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। मारपीट के बाद ये पिस्टल लेकर आया और विवाद कर रहे लोगों पर तानकर गोली मारने की धमकी देने लगा। आस-पास मौजुद युवकों ने फौरन पुलिस को खबर कर दी। पुरानी बस्ती के पास मौजूद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और इसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि इससे पहले चाकू लेकर लोगों की धमकाने की वजह से भी पियूष जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायगढ़ में युवक की हत्या, नशे में ब्लेड से वार, जानें क्या है मामला

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में होली की रात एक युवक की हत्या हो गई। युवक को उसके ही बहन के प्रेमी ने मार दिया। युवक बहन के बॉयफ्रेंड के पास शराब के नशे में गया था, इस दौरान उसका झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर प्रेमी ने अपने […]