प्रदेश भर में आज मनाया जा रहा पोला तिहार, गांव से लेकर शहर तक नजर आ रहा उत्साह

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 40 Second

पिथौरा। छत्तीसगढ़ में आज पोला त्योहार का उत्साह गांव से लेकर शहर तक नजर आ रहा है. छत्तीसगढ़ के इस पारंपरिक त्योहार में कृषि कार्यों में लगे बैलों की पूजा का विधान है. इस दिन किसान कृषि कार्यों से विरत रहते हैं, और बैलों को नहलाकर उसे सजाकर पूजा करते हैं. घरों में मिट्टी, लकड़ी या पीतल के बने बैलों की पूजा करते हैं, जिन्हें बच्चे खेलते हैं. इस अवसर पर ठेठरी-खुरमी और अईरसा जैसे पारंपरिक व्यंजन भी बनाए जाते हैं. वृषभ पूजन दिवस भाद्र पद मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या को होता है, जिसे छत्तीसगढ़ में पोला-पोरा तिहार कहा जाता है. पंडितों के अनुसार अमावस्या तिथि 22 अगस्त को दोपहर 11.37 से प्रारंभ होकर दूसरे दिन 11.02 मिनट तक रहेगा. श्राद्ध कर्म पूर्व दिन होगा, जबकि वृषभ पूजन उदय तिथि अनुसार 23 अगस्त को मनाया जाएगा. इसे ही कुशोत्पाटिनी अमावस्या भी कहा जाता है. शास्त्रों में इस अमावस्या को कुशोत्पाटनी अमावस्या भी कहा जाता है. इस दिन पुरोहित कर्म में लगे हुए ब्राह्मण कुश उखाड़ने का कार्य करते हैं, जो देव एवं पितृ कार्यों में काम आता है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो का उद्घाटन : उपमुख्यमंत्री साव ने कहा- देश-दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र बनने वाला है रायपुर शहर

Share on Social Mediaरायपुर. रायपुर शहर देश और दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र बनने वाला है जिसका लाभ प्रत्यक्ष – अप्रत्यक्ष रुप से सभी को मिलने वाला है. जब छत्तीसगढ़ राज्य 2000 में बना तब और आज 2025 तक का सफर किसी सपने से कम नहीं हैं. तब और […]

You May Like