बाजीगर मूवी के सीन रिक्रिएट, 13 साल की लड़की को फंसाया प्रेम जाल में, फिर हुआ ये…

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

जांजगीर में एक युवक ने बाजीगर मूवी के सीन को रीक्रिएट कर दिया। उसने 13 साल की लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया। ग्रामीणों को पता चला तो लड़की को उसके घर से भगाकर ले गया और एक साथ खुदकुशी करने का झांसा दिया। आरोपी ने लड़की से सुसाइड नोट भी लिखवा लिया। फिर दुष्कर्म कर गला घोंटकर मार डाला और शव को तालाब में फेंक दिया। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जैजैपुर क्षेत्र के चोरभट्‌टी गांव के डबरी तालाब में 3 मार्च को 13 साल की बच्ची की लाश मिली थी। उसके कपड़ों से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो पता चला कि लड़की 28 फरवरी की रात से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भी जैजैपुर थाने में 2 मार्च को दर्ज कराई थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट में पता चला कि लड़की की हत्या की गई है।
इस पर पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की। उनसे मिली जानकारी और संदेह के आधार पर चोरभट्‌टी गांव के ही जवाहर चंद्रा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जवाहर ने पुलिस को बताया कि उसका लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। यह बात पूरे गांव में फैल गई थी। ऐसे में उसने लड़की से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या का षड्यंत्र रचा। आरोपी ने लड़की से कहा कि परिवार वाले मिलने नहीं देंगे तो दोनों अपनी साथ में जान दे देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूपी में बस सड़क हादसा, 100 फीट नीचे गिरी बस, 3 लोगों की मौत

Share on Social Mediaउत्तर प्रदेश के लिए निकली एक और बस हादसे का शिकार हो गई। मध्य प्रदेश के शहडोल के पतखई घाट में बस अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे गिर गई। हादसे में 12 साल की बच्ची सहित 3 लोगों की मौत हुई है। जबकि 44 से ज्यादा घायल […]

You May Like