शिक्षिकाओं की दोस्ती दुष्मनी में तब्दील: पति ने बात करने से किया मना, तो सहेली ने Husband के साथ मिलकर पीटा

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 37 Second

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेपी विहार में शिक्षिका के घर हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना ने नया मोड़ ले लिया है. मामला दो सहकर्मी शिक्षिकाओं की दोस्ती से शुरू होकर अब कड़वी दुश्मनी में बदल गया है. जिस दंपत्ति पर पहले हमला हुआ था, उनकी शिकायत पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की. उल्टा आरोपी पक्ष से जवाब लेने गए पीड़ित पति और उसके साथियों पर ही कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया. अब जमानत मिलने के बाद पीड़ित दंपत्ति ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. दरअसल, मामला दो सहकर्मी शिक्षिकाओं के आपसी विवाद से जुड़ा है. जेपी विहार निवासी मीनाक्षी शर्मा और सिरगिट्टी क्षेत्र के सूर्या विहार निवासी नेहा पांडेय दोनों चकरभाठा क्षेत्र के एक ही स्कूल में कार्यरत हैं. शुरू में दोनों परिवारों का आना-जाना था, लेकिन मीनाक्षी के पति मुकेश शर्मा को पत्नी की नेहा के साथ अधिक नजदीकी पसंद नहीं थी. इस वजह से मीनाक्षी ने नेहा से दूरी बनाना शुरू किया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नींद की गोली खिलाकर आश्रम में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को आजीवन कारावास

Share on Social Media जांजगीर-चांपा. नींद की गोली खिलाकर नाबालिग से अनाचार करने वाले आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही 500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया. अभियोजन के अनुसार 14 वर्षीय पीड़िता के पिता के निधन बाद वह अपने मामा के […]