मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सोलो साइकलिस्ट आशा मालवीय ने की मुलाकात

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 43 Second

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सोलो साइकलिस्ट आशा मालवीय ने सौजन्य मुलाकात की. मुख्यमंत्री को आशा मालवीय ने बताया कि वे महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश लेकर संपूर्ण भारत की सायकल यात्रा पर निकली हैं.

आशा मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में ग्राम नाटाराम से हैं. उन्होंने यह यात्रा भोपाल से विगत 1 नवंबर को शुरू की है और देश की राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त को इसका समापन करने वाली हैं. इस दौरान वे भारत के 28 राज्यों में लगभग 25 हजार किलोमीटर की यात्रा करेंगी. अभी तक वे 9 राज्यो में 9600 किलोमीटर दूरी तय कर चुकी हैं, छत्तीसगढ़ दसवां राज्य है.

मुख्यमंत्री ने सोलो साइकलिस्ट आशा के जज्बे की सराहना की. उन्होंने उनसे अभी तक यात्रा के अनुभव के बारे में जाना और आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया. आशा ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि यात्रा में उन्हें छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए किये जा रहे कार्यों को जानने का भी मौका मिला. राज्य में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन के लिए इन 2 कंपनियों ने जीती बोली, लातूर और चेन्नई में होगा निर्माण

Share on Social Mediaदेश की सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण में रूसी कंपनी स्वदेशी कंपनियों को चुनौती दे रही है. दरअसल, केंद्र सरकार की पूर्व घोषणा के तहत 200 ऐसी ट्रेनों के निर्माण के लिए पांच वैश्विक कंपनियों ने बोली लगाई है. रूसी कंपनी एक वंदे भारत […]

You May Like