भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकली शोभायात्रा, अहिंसा, सत्य और करुणा का संदेश दिया संदेश

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 12 Second

रायपुर. राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है. शहर में पूर्व मंत्री राजेश मूणत के मार्गदर्शन में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया. यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दादाबाड़ी तीर्थ पहुंची. जहां सुबह 10 बजे से भगवान महावीर पंचकल्याणक पूजा, महा रक्तदान शिविर और साधर्मिक वात्सल्य जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसके बाद पारंपरिक तरीके से वरघोड़ा वापसी निकाली गई, जिसमें समाजजनों की भारी उपस्थिति देखने को मिली और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. महोत्सव समिति, समता युवा संघ और अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से हुए इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. महोत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रेश शाह ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला निरंतर आयोजित की गई. छग दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवड़िया ने कहा कि भगवान महावीर का यह 2625वां जन्मदिवस है. हर वर्ष भव्यता के साथ इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है. रायपुर में यह महोत्सव 15 दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता सहित विभिन्न आयोजन किए जाते हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब कैदी भी वीडियो कॉल से जुड़ सकेंगे परिवार से, छत्तीसगढ़ में समझौता हुआ

Share on Social Mediaरायपुर। जेल बंदियों के मानवीय अधिकारों और सामाजिक पुनर्वास की दिशा में जेल प्रबंधन ने बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को जेल मुख्यालय और भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के बीच राज्य की सभी 33 जेलों में वीडियो एवं ऑडियो प्रिजन कॉलिंग सिस्टम स्थापित करने को लेकर […]

You May Like