प्रधानमंत्री आवास योजना से खुद का पक्का मकान मिलने से खुश है लोग

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ अब समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से दूरस्थ अंचलों के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है और हितग्राही अब अपने खुद के मकान में सुकुन से जीवन व्यतीत कर रहे हैं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले में करीब 74 हजार 346 मकान पूर्ण हो चुके हैं। जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम खटंगा के एक साधारण परिवार की कहानी इसका जीवंत उदाहरण हैए जहाँ शासन की तीन योजनाओं ने एक साथ उनकी ज़िंदगी को नई दिशा दी है।

श्री सुरेशराम की पत्नी श्रीमती सुमित्रा बाई बताती हैं, पहले हम कच्चे घर में रहते थे। बरसात हो या गर्मी हमेशा डर बना रहता था। पानी टपकता थाए दीवारें गिरने का डर और रात-बिरात साँप, बिच्छू का डर अलग से। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर अब हमारे लिए एक नई दुनिया जैसा है। अब न डर हैं न परेशानीं घर भी साफ-सुथरा है और बच्चों को पढ़ने-लिखने का भी अच्छा माहौल मिल गया है।
उनकी बेटी कुमारी संगीता बताती है, जब कच्चा घर था तब हम पढ़ाई भी ठीक से नहीं कर पाते थे। बरसात के दिन बहुत दिक्कत होती थी। अब जब पक्का घर मिला हैं तो मन लगता है। हम अब बहुत खुश हैं।

सुमित्रा बाई आगे बताती हैं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस सिलेंडर और चूल्हा मिलने से अब हम धुँआरहित खाना बना पाते हैं। पहले जंगल से लकड़ी लाना पड़ता था आग जलाना  सब बहुत मुश्किल था। आँख में जलन खाँसी और समय भी ज्यादा लगता था। अब रसोई में आसानी से खाना  बनाते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि मुझे मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये मिलते हैं। उसी से हम तेल, नमक, साबुन जैसे ज़रूरी सामान खरीद लेते हैं। कभी बेटी को स्कूल के लिए कॉपी-किताब भी लेना हो तो उसी से काम चल जाता है। परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त और सुलभ बनाने की दिशा में जुड़ा नया अध्याय प्रदेश को शीघ्र मिलेंगे 851 नए एंबुलेंस:प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए होगी एंबुलेंस की विशेष व्यवस्था   रायपुर । प्रदेश के कोने-कोने तक स्वास्थ्य सेवाओं के […]