छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ फिर बड़ा ऑपरेशन

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 54 Second

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित उत्तर अबूझमाड़ के कांकेर और नारायणपुर जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्‍सलियों के खिलाफ एक बार फिर एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है, जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है। यह ऑपरेशन के तहत मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच नक्‍सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ स्‍थल से 5 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं, और दो जवान भी घायल हुए हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है दोनों घायल जवानों को मुठभेड़ स्थल से सुरक्षित निकालने के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। घायल दोनों जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर अस्पताल लाया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुठभेड़ अभी जारी है, दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्‍सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार सुबह 8 बजे सर्चिंग अभियान शुरू किया। जैसे ही ऑपरेशन शुरू हुआ, नक्‍सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हो गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय परंपरा के संरक्षक बैगा, गुनिया और सिरहा को किया सम्मानित

Share on Social Mediaबैगा, गुनिया, सिरहा को हर साल मिलेगी 5-5 हजार रुपये की सम्मान निधि रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक के बाद वहां सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय परंपरा के संरक्षक बैगा, गुनिया और सिरहा को शाल और […]

You May Like