बस्तर सांसद महेश कश्यप का विवादित बयान, फूड पॉइजनिंग से हुई 5 मौतों के लिए कांग्रेस और नक्सलवाद को बताया जिम्मेदार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 30 Second

जगदलपुर. नारायणपुर जिले के डुंगा गांव में फूड पॉइजनिंग से 5 लोगों की मौत मामले में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने विवादित बयान देते हुए इस घटना का जिम्मेदार पूर्व की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस और माओवाद को ठहराया है। बता दें कि अबूझमाड़ क्षेत्र के डुंगा गांव में मृत्यु भोज के दौरान दूषित भोजन खाने के चलते दो माह की मासूम सहित 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं 20 लोग उल्टी दस्त से पीड़ित थे. इस मामले में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सांसद कश्यप का कहना है कि सत्ता में रहते (कांग्रेस) पूर्व की सरकार ने इस क्षेत्र का विकास नहीं किया और माओवाद ने इस क्षेत्र का विकास होने नहीं दिया। यही कारण है कि ग्रामीणों को मूलभूत जरूरतें और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बस्तर सांसद ने कहा, वे इस घटना पर अपनी नजर बनाए हुए है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिवाली के बाद फ्लाइट का रिटर्न टिकट हुआ महंगा, दिल्ली, बेंगलुरु जैसे शहरों का किराया 15 हजार से ज्यादा

Share on Social Mediaरायपुर. दिवाली का त्योहार बीतने के बाद रायपुर से विभिन्न शहरों का रिटर्न टिकट लेने वालों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. छुट्टी मनाकर लौटने वालों की संख्या अधिक होने की वजह से एक-दो फ्लाइट वाले शहरों का फेयर 15 हजार से अधिक हो गया […]

You May Like