आम नागरिकों को दोहरे खर्च से मिलेगी राहत: नगरीय निकायों को सौंपी जाएंगी हाउसिंग बोर्ड की 35 कॉलोनियां, कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने हाउसिंग बोर्ड और रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित और पूरी हो चुकी 35 आवासीय कॉलोनियों के निवासियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इन कॉलोनियों को संबंधित नगर निगमों और नगर पालिकाओं को सौंपने का निर्णय लिया गया.  कॉलोनियों का अब तक नगरीय निकायों को हस्तांतरण नहीं होने के कारण वहां रहने वाले लोगों को पानी, सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं. इसके अलावा निवासियों को दोहरा आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा था—एक ओर नगर निगम को संपत्ति कर और दूसरी ओर हाउसिंग बोर्ड को रखरखाव शुल्क देना पड़ता था. कैबिनेट के इस निर्णय के बाद अब इन कॉलोनियों में नगरीय निकायों द्वारा नियमित नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी और निवासियों को अतिरिक्त रखरखाव शुल्क से राहत मिलेगी. हस्तांतरण के दायरे में कॉलोनियों के खुले भू-खंड, उद्यान और अन्य सार्वजनिक सुविधाएं शामिल होंगी, जबकि आवासीय, व्यावसायिक और अर्द्धसार्वजनिक बिक्री योग्य संपत्तियां इससे बाहर रखी गई हैं. सरकार के इस फैसले को शहरी क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही एक व्यावहारिक समस्या का समाधान माना जा रहा है. नगरीय प्रशासन विशेषज्ञों के अनुसार, इससे न केवल नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि शहरी शासन व्यवस्था भी अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से अयोध्या रवाना

Share on Social Mediaपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धालुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं यह योजना हमारी सरकार की जन-केंद्रित सोच का प्रतीक – श्री राजेश अग्रवाल रायपुर । भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या धाम की यात्रा को सुलभ बनाने के लिए राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना […]

You May Like