सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कैंप को किया ध्वस्त, बम बनाने का सामान बरामद…

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 42 Second

नारायणपुर: नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोला। हालांकि जवानों के पहुंचते ही सारे नक्सली मौके से भाग निकले। सुरक्षाबलों ने कैंप को ध्वस्त कर दिया है। मौके से बम बनाने का सामान समेत अन्य विस्फोटक सामान बरामद किए गए हैं।

मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के बड़ेरायनार के जंगल और पहाड़ में नक्सलियों की मौजूदगी है। इस सूचना पर जिला पुलिस बल, ष्ठक्रत्र, बस्तर फाइटर्स और ष्टक्रक्कस्न की 16वीं बटालियन की संयुक्त टुकड़ी को मौके के लिए निकाला गया।

सर्चिंग करते हुए जवान इस इलाके के जंगल में पहुंचे। इधर जवानों को आता देख नक्सलियों के संतरी ने इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद मौका रहते सारे नक्सली कैंप छोड़कर भाग निकले। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर नक्सलियों को पकडऩे की कोशिश की, लेकिन उन्हें इसमें नाकामी हाथ लगी।

जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया। मौके से बम बनाने का सामान, प्रेशर कुकर, बैटरी, बिजली वायर, नक्सली बैनर-पोस्टर और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रक ने बाइक सवार को ठोका, दंपत्ति की मौत, दो बच्चे घायल

Share on Social Mediaरायपुर। राजधानी रायपुर से लगे टेकारी गांव में सीमेंट मिक्सर मशीन वाले ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को अपने चपेट में ले लिया जिससे पति – पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उनके दो बच्चे घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए मेकाहारा में […]

You May Like