नगर सेना, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के जवानों ने निकाली अग्नि सुरक्षा जनजागरुकता रैली

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 9 Second

बिलासपुर। जिले में 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन रविवार को शहर में अग्नि सुरक्षा जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली में नगर सेना, एसडीआरएफ और फायर विभाग के लगभग 200 जवान शामिल हुए। इसमें शामिल एक दर्जन दमकल वाहन भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। मुंगेली नाका चौक पर नगरसेना एसडीआरएफ के डीआइजी एसके ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को भ्रमण के लिए रवाना किया। रैली का नेतृत्व जिला अग्निशमन अधिकारी दीपांकुर नाथ ने किया। रैली बिलासपुर की मुख्य चौक-चौराहे यथा मुंगेली नाका, नेहरू चौक, देवकीनंदन चौक, गोल बाजार, तेलीपारा, पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, मगर पारा, इंदु चौक, राजीव गांधी चौक, महाराणा प्रताप चौक, रिंग रोड, मंगला चौक से मुंगेली नाका चौक पर संपन्न हुई। इस अवसर पर विभिन्न अवसरों पर अग्नि दुर्घटना में बचाव का कार्य करते हुए शहीद अग्नि शमन कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई। रैली के जरिए बिलासपुर की जनता को अग्नि से सावधान रहने, अग्नि से बचाव एवं अग्नि दुर्घटना में क्या करें एवं क्या नहीं करें के सम्बंध में जानकारी से अवगत कराया गया। नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवायें तथा एसडीआरएफ मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी नाथ ने बताया कि आज से 78 वर्ष पूर्व 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया डाकयार्ड पर एक आयुध से भरे पानी जहाज में अग्निदुर्घटना हुई थी। इसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गयी थी जिसमें लगभग 66 अग्निशमन के कर्मचारी भी शामिल थे। तब से प्रतिवर्ष अग्नि दुर्घटना में शहीदों की याद में उन्हें श्रद्धांजलि देने एवं आम जनता को अग्निदुर्घटना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इस पूरे सप्ताह में अग्निशमन विभाग द्वारा रैली, बैनर, पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता, माकड्रिल आदि माध्यम से प्रचार प्रसार कर आम जनता को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जाता है। इस दौरान विविध कार्यक्रम भी होंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मैकेनिक के बेटे ने यूपीएससी में किया कमाल

Share on Social Mediaबिलासपुर। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज परीक्षा की नतीजे जारी कर दिए। अब तक सामने आए नतीजे में छत्तीसगढ़ से चार अभ्यर्थियों ने अपना स्थान बनाया है। प्रीतेश सिंह राजपूत ने भी 697 रैंक लाकर यूपीएससी में दूसरी बार अपना स्थान बनाया है। बिना कोचिंग […]

You May Like