रायपुर में राज्यपाल तो जगदलपुर में सीएम करेंगे ध्वजारोहण

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 18 Second

रायपुर: गणतंत्र दिवस समारोह 2024 को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह राजनांदगांव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग में आयोजित में ध्वजारोहण करेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल महासमुंद, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम बलरामपुर-रामानुजंगज जिले में, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल बेमेतरा, वनमंत्री केदार कश्यप नारायणपुर, वाणिज्य व उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ध्वजारोहण करेंगे। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रायगढ़ में, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में, सांसद गुहा राम अजगले सक्ती में, सांसद विजय बघेल बालोद में, सांसद मोहन मंडावी कांकेर में, सांसद सुनील सोनी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में, सांसद संतोष पांडेय खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई जिले में, सांसद चुन्नी लाल साहू गरियाबंद में, विधायक धरमलाल कौशिक मुंगेली में, विधायक अमर अग्रवाल जांजगीर-चांपा जिले में और अजय चंद्राकर धमतरी में ध्वजारोहण करेंगे। इसी तरह विधायक रेणुका सिंह सूरजपुर, विधायक भैय्या लाल राजवाड़े कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर, विधायक गोमती साय जशपुर, विधायक लता उसेंडी कोंडागांव, विधायक विक्रम उसेंडी बीजापुर, विधायक भावना बोहरा कबीरधाम, विधायक नीलकंठ टेकाम सुकमा, विधायक चैतराम अटामी दंतेवाड़ा, विधायक प्रवीण कुमार मरपची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में और विधायक आशाराम नेताम मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में ध्वजारोहण करेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पराक्रम दिवस पर मोदी ने दीं शुभकामनाएं

Share on Social Mediaनयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पराक्रम दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पराक्रम दिवस महान स्वाधीनता सेनानी और आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मनाया जाता है। प्रधानमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, “प्रधानमंत्री श्री […]