योगी के मंत्री ने दिया इस्तीफा, अखिलेश के साथ फोटो वायरल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 34 Second

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन और समन्वय मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा उन्होंने मेल किया है और शाहजहांपुर विधायक रोशनलाल वर्मा इसकी हार्ड कॉपी लेकर राजभवन पहुंचे हैं। स्वामी ने भाजपा छोड़ कर सपा जॉइन कर ली है। अपने पत्र में उन्होंने पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार, नौजवानों और छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैए को इस्तीफे की वजह बताया है। चर्चा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा मंत्री धर्म सिंह सैनी समेत 4 और MLA सपा जॉइन कर सकते हैं।

उधर, कानपुर के बिल्हौर विधानसभा के विधायक भगवती प्रसाद सागर भी स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पहुंचे हैं। सूत्रों का कहना है कि BJP से इनका टिकट कटना तय माना जा रहा था। इसके अलावा पटियाली कासगंज के विधायक ममितेश शाक्य, औरैया विधूना से विधायक विनय शाक्य और बदायूं शेखूपुर से धर्मेंद्र शाक्य और विधायक नीरज मौर्य भी सपा का दामन थाम सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आने वाले 5 दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना

Share on Social Mediaपंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आने वाले 5 दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। मंगलवार को हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में घनी धुंध छाई। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश के बाद पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे […]

You May Like