एंटी पोचिंग टीम की बड़ी कार्रवाई, जिंदा पैंगोलिन के साथ ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार

rashtra path
Share on Social Media

गरियाबंद। उदंती-सीता नदी अभयारण्य की एंटी पोचिंग टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जिंदा पैंगोलिन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए दोनों तस्कर ओडिशा के रहने वाले हैं। शेड्यूल-1 श्रेणी में शामिल इस दुर्लभ जीव की तस्करी की सूचना वाइल्डलाइफ जस्टिस कमीशन तक पहुंची थी, जिसके आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक, कमीशन के बताए गए प्वाइंट पर छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर इलाके में घेराबंदी कर तस्करी के प्रयास में लगे दोनों आरोपियों को टीम ने गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब 9 किलो वजनी और 40 इंच लंबा जिंदा पैंगोलिन बरामद किया गया। जिसके बाद वन विभाग ने पैंगोलिन का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। परीक्षण के बाद प्रशासन उसे जंगल सफारी के सुपुर्द करने की तैयारी में है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार : 2 दोस्तों की मौके पर ही मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Share on Social Mediaबिलासपुर. खाना खाने ढाबा जा रहे दोस्तों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे कार सवार दो छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना कोनी […]

You May Like