राम वन गमन पथ का लोकार्पण 10 को सीएम करेंगे

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 10 Second

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राम वन गमन पथ से जुड़े ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं धार्मिक महत्व के स्थलों को सुव्यवस्थित और पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए राम वन गमन परिपथ परियोजना तैयार की गई है। इसके तहत प्रथम चरण में 75 स्थानों का चिन्हांकन कर 9 प्रमुख स्थलों को विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी 10 अप्रैल को जांजगीर जिले के शिवरीनारायण प्रवास के दौरान वहां राम वन गमन परिपथ के अंतर्गत निर्मित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
राम वन गमन परिपथ के तहत शिवरीनारायण में निर्माणाधीन विभिन्न विकास कार्यों का जायजा आज संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी. ने लिया। उन्होंने इस संबंध में जिला कलेक्टर और निर्माण कार्यों से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और निर्माणाधीन कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री अन्बलगन ने शिवरीनारायण में रामायण मंडलियों के राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता महंत राम सुंदर दास ने की। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकार भी शामिल होंगे। इस अवसर पर आयोजन स्थल पर बैठक, पंडाल, पेयजल, पार्किंग आदि की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यसभा सांसद के निर्देश पर इन महिला कार्यकर्ताओं को खैरागढ़ उपचुनाव के प्रचार की जिम्मेदारी

Share on Social Mediaमहिला कांग्रेस अध्यक्ष एवम राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के निर्देशानुसार खैरागढ़ उप चुनाव में पार्टी की विजय हेतु एवम चुनाव का सफल संचालन हेतु महिला कांग्रेस राजनांदगांव जिला प्रभारी सरिता परगनिहा एवं राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख के द्वारा अनुमोदित प्रचार पदाधिकारियों की सूची जारी की जाती […]

You May Like