निरोग और स्वस्थ्य जीवनशैली का आधार योग: भेड़िया

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 5 Second

समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने कहा है कि निरोग और स्वस्थ्य जीवनशैली का आधार योग है। योग हमें प्रकृति से जोड़कर रखता है। योग हमारेे अंदर शारीरिक शक्ति के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय में लोगों को जो शारीरिक एवं मानसिक परेशानी आई, उसे दूर करने में योग ने सकारात्मक भूमिका निभाई। श्री भेंड़िया सोमवार को बिलासपुर के लखीराम ऑडिटोरियम में योग आयोग द्वारा आयोजित योग सम्मलेन एवं सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थी।
भेड़िया ने कहा कि घटती शारीरिक प्रतिरोधकता, तनावयुक्त, व्यस्त जीवन शैली को व्यवस्थित करने में योग का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। समाज के सभी लोगों में योग के प्रति जागरूकता की आवश्यकता है। जिससे हम एक स्वस्थ समाज, प्रदेश और देश के निर्माण में सहयोगी बन सके। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए अपनी दिनचर्या में योग को अनिवार्य रूप से शामिल करने का आव्हान किया। छ.ग. आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि योग आयोग निरंतर योग के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने योग आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि स्कूल के पाठ्यक्रम में योग एक विषय के रूप में शामिल किया जाना चाहिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राम वन गमन पथ का लोकार्पण 10 को सीएम करेंगे

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राम वन गमन पथ से जुड़े ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं धार्मिक महत्व के स्थलों को सुव्यवस्थित और पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए राम वन गमन परिपथ परियोजना तैयार की गई है। इसके तहत प्रथम चरण में 75 स्थानों का चिन्हांकन कर 9 […]