वीर सपूतों और शहीदों से हमें मिलती है देश के लिए मर-मिटने की प्रेरणा : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 43 Second

शहीद श्री नरेन्द्र शर्मा की प्रतिमा में मल्यार्पण कर किया नमन

रायपुर । जिला मुख्यालय कवर्धा में शहीद कप सॉफ्ट बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज विधिवत शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता शहीदों की स्मृति में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि देश में सुरक्षा में लगे भारत के लाखों वीर सपूतों की वजह से आज हम सब अमन और चौन की जिंदगी जी रहे हैं। देश की रक्षा के लिए मर मिटने वाले वीर सपूतों के बलिदान आने वाले पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा के स्रोत हैं।    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के शहीद श्री नरेन्द्र शर्मा की प्रतिमा पर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित की और वर्ष 1971 में बांग्लादेश को लेकर हुए भारत-पाकिस्तान के युद्ध में शहीद श्री नरेन्द्र शर्मा के साहसिक कार्य का स्मरण किया। उपमुख्यमंत्री ने शहीद श्री नरेन्द्र शर्मा के परिवारजनों से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि 1971 में बांग्लादेश को लेकर भारत-पाकिस्तान में युद्ध हुआ था। इस युद्ध में कबीरधाम जिले के ग्राम दुल्लापुर (रबेली) निवासी नरेन्द्र शर्मा ने 20 वर्ष की छोटी सी उम्र में मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिया। उनका जन्म 12 दिसम्बर 1951 को दुल्लापुर में हुआ था। वे राम स्नेही शर्मा व केवरा बाई के लाडले सुपुत्र थे। 11 जनवरी 1971 को राजस्थान रेजिमेंट अंतर्गत भारतीय सेना में शामिल होकर वे देश की सेवा करने लगे। इसी बीच भारत पाकिस्तान का युद्ध छिड़ गया। 1971 का युद्ध पाकिस्तानी सैनिकों के आत्मसमर्पण व बांग्लादेश के विभाजन से समाप्त हुआ, इस लड़ाई में गांव के गौरव श्री नरेन्द्र शर्मा मातृभूमि के लिए बलिदान हो गये।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री के आह्वान पर कवर्धा जिले के मंदिरों में चल रही साफ-सफाई

Share on Social Mediaखेड़ापति हनुमान मंदिर में उप मुख्यमंत्री ने की साफ-सफाई आयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर-घर जलाएं दीप : उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा रायपुर । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कवर्धा जिले के भी मंदिरों और तीर्थ स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया […]

You May Like