कार्य की धीमी गति पर कलेक्टर ने इंजीनियरों को लगाई फटकार

rashtra path
Share on Social Media

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने शुक्रवार की सुबह भी सिम्स के निरीक्षण के लिए पहुंचे, इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी के द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य की धीमी गति देखकर भड़क गए और इंजीनियरों को जमकर फटकार लगाई और साफ किया कि जल्द से जल्द सभी निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने गायनिक ओपीडी को पहले तल स्थित डेंटल वार्ड में शिफ्ट करने की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। सिम्स की अव्यवस्थाओं को एक बार फिर हाईकोट ने संज्ञान में ले लिया है। साथ ही इस संबंध में कलेक्टर अवनीश शरण से जानकारी ली गई है। इसी के तहत कलेक्टर लगातार दिनों में सिम्स पहुंचकर सिम्स की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है और कमियों को दूर करने का काम कर रहे है। इसी के तहत शुक्रवार की सुबह नौ बजे वे सिम्स पहुंचे और गायनिक वार्ड का जायजा लिया और डेंटल वार्ड में बन रहे नए गायनिक वार्ड के विस्तार की जानकारी ली। जहां उन्हें बताया गया कि वार्ड शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। इस कार्य की धीमी गति पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। इसके उन्होंने एमआरडी के साथ अन्य वार्डो का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था सुधारने के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिए है। बाक्स बांटे गए कंबल कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश के बाद रेडक्रास सोसायटी के मद से मरीजों को ठंड से बचाने के लिए 100 कंबल खरीदे, जिसे तत्काल बटवाने की प्रक्रिया की गई और गुरुवार की राज विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को कंबल उपलब्ध कराया गया है। वही जिला अस्पताल में भी 50 कंबल का वितरण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दूसरे के यहां शराब खरीदने पर कोचिए ने युवकों की कर दी पिटाई

Share on Social Mediaबिलासपुर । सकरी क्षेत्र के ग्राम काठाकोनी कोचिए ने दूसरे के यहां से शराब खरीदने पर युवकों की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल प्लंबर ने घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। […]

You May Like